फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा के तालाबों में जल विहार कर रहे जंगली हाथी

विज्ञापन
जल क्रीड़ा करते हाथी।
विज्ञापन
एफडी बोले, दुधवा के जलाशयों में इस समय बाघ समेत कई दुर्लभ वन्यजीवों की हो रही अच्छी साइटिंग
विज्ञापन

बांकेगंज। भीषण गर्मी में पशु-पक्षी जहां छांव ढूंढ रहे हैं, वहीं शरीर का तापमान कम करने की जुगत में जंगली जानवर पानी का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के एक तालाब में हाथियों को जल विहार करते हुए देखा गया।
भीषण गर्मी के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सूखे हुए तालाबों, कच्चे व पक्के वाटरहोल्स को पानी से भरवाया है। इन दिनों सारे वाटरहोल्स और तालाब पानी से लबालब भरे नजर आ रहे हैं। जंगल में पेड़ों की छांव में ठंडे पानी से अपने शरीर का तापमान कम करने के लिए हाथियों के एक झुंड ने तालाब में जमकर स्नान किया। काफी देर तक चिंघाड़ते हुए हाथी तालाब में जल विहार करते नजर आए। इस बीच यह हाथी एक दूसरे पर सूंड़ से पानी के फौव्वारे छोड़ रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही वन विभाग की टीमों ने इस नजारे को देखा और अपने कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक ने बताया कि दुधवा के जलाशयों में इस समय बाघ समेत विभिन्न दुर्लभ वन्यजीवों की अच्छी साइटिंग हो रही है। इन दिनों दुधवा भ्रमण पर आ रहे सैलानियों को जलाशयों के आसपास बाघ, बारासिंगा हिरन समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के खूब दीदार हो रहे हैं। साथ ही जलाशयों में कलरव करते स्थानीय पक्षियों की चहचाहट से सैलानी मंत्रमुध हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें