फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही नेपाल के चारों पार्कों में होगी गैंडों की गिनती

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल के पार्क में पाया जाने वाला गैंडा। (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के चितवन निकुंज पार्क में लगातार गैंडों की मौत के बाद अब पार्क प्रशासन नींद से जागा है। नेपाल के चार पार्कों मेें पिछले दो साल से लटकी गैंडों की गिनती का काम जल्द ही होगा। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क, बर्दिया निकुंज पार्क, परसा निकुंज पार्क और शुक्लाफांटा निकुंज पार्क में गैंडा पाए जाते हैं। नेपाल के इन चारों पार्क में सन 2015 में गैंडों की गिनती हुई थी। जिसके तहत चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में 605, बर्दिया में 28, कंचनपुर जिले के शुक्लाफांटा में नौ और परसा जिले के पार्क में तीन गैंडों समेत कुल 645 गैंडे थे।
राष्ट्रीय निकुंज तथा वन्यजीव संरक्षण विभाग सूचनाधिकारी हरिभद्र आचार्य के अनुसार गैंडों की गिनती कार्य सन 2019 में होना था लेकिन बजट के अभाव में नहीं हो सका था, उसके बाद कोरोना संकट के कारण गिनती टाल दी गई थी। अब गणना के लिए सरकार ने 80 लाख का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क के प्रमुख संरक्षण अधिकारी अणनाथ बराल ने बताया कि पार्क में गणना में लगभग एक माह का समय लगेगा जबकि बाकी तीनों पार्कों में एक सप्ताह से 10 दिन लगेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें