फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष प्रशिक्षण में श्वान दस्ते ने दिखाए करतब

विज्ञापन
महंगापुर में प्रशिक्षित डॉग की परीक्षा लेते एसएसबी जवान। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महंगापुर। 39 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय गदनियां में 39, 49 व 57 वीं वाहिनी के परिचालन कार्यो में योगदान दे रहे श्वान दस्ते के 14 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन के अवसर पर प्रशिक्षित डॉग ने अपने कारनामे दिखाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि चीनी मिल संपूर्णानगर के जीएम आजाद भगत सिंह व कमांडेंट मुन्ना सिंह ने की। डॉग हलक ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट करने के साथ ही सैल्यूट कर हैरतअंगेज कारनामों की शुरुआत की। डॉग कैडी ने मुख्य अतिथि के रुमाल को सूंघने के बाद 10 रुमालों के बीच से उनका रुमाल खोजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉग लोकी ने मादक पदार्थ खोजने, डॉग लोफी ने कातिलों को खोजने की क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वेल्जियम शेफर्ड, लेब्राडोर व जर्मन शेफर्ड डॉग व उनके हैंडलर ने हिस्सा लिया, जिसमें सभी को विस्फोटक पदार्थ, मादक पदार्थ, चोर व कातिलों को पकड़ने की ट्रेनिंग दी गई है। प्रशिक्षण 57 वीं वाहिनी की सहायक कमांडेंट डॉ पूजा फर्सवान ने दिया। कार्यक्रम में द्वितीय कमांडेंट अमित कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट संजीव कुमार, संदीक्षा अध्यक्षा किरण सिंह समेत अधिवक्ता चंद्रशेखर दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें