फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकोना फार्म में जंगली हाथियों ने उजाड़ी 40 बीघा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के तिकोना फार्म में दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर बाहर आए हाथियों के झुंड ने खेतों में लहलहा रही गन्ने की फसल में जमकर तांडव मचाया। हाथियों ने किसानों की लगभग 40 बीघा गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। किसानों ने वन विभाग से हाथियों द्वारा किए जा रहे फसलों के नुकसान को रोकने के साथ ही मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इलाके के गुलरा टांडा और चौखड़ा फार्म किसानों की फसलें बीते दिनों रौंदने के बाद दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने कस्बे के तिकोना फार्म में बुधवार रात कहर बरपाया। करीब 40 बीघा गन्ने की फसल को हाथियों के झुंड ने रौंद दिया। किसान सुखदेव सिंह, हरजाप सिंह, सौदागर सिंह आदि ने बताया कि हाथी तीन दिन से लगातार खेतों में आकर उत्पात मचाकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सूचना के बाद भी पार्क प्रशासन की तरफ से बार-बार जंगल के बाहर निकलने वाले हाथियों की रोकथाम के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। किसानों ने बताया कि गन्ना भुगतान न होने के कारण वह पहले से ही परेशान हैं दूसरी तरफ हाथी फसलों को नष्ट कर उनका और नुकसान कर रहे हैं। किसानों ने हाथियों के कहर से बचाने के साथ ही शीघ्र नष्ट हुए गन्ने का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें