फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार कर बोझवा गांव के नजदीक पहुंचा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के बोझवा गांव में लाइन पार बह रही नदी से एक मगरमच्छ का छोटा बच्चा लाइन पार कर बोझवा गांव के मछली ताल की ओर आ गया। गांव के काफी नजदीक होने के चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर दोबारा से शारदा नदी में छोड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि भीरा थाना क्षेत्र के लाइन पार नदी बहती है। जिसमें काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। इसी में एक मगरमच्छ का बच्चा रेलवे लाइन पार कर बोझवा गांव की ओर आ गया। मछली ताल में डेरी के पास मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और मगरमच्छ को पकड़ने का कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के बच्चे को काबू में करकर दोबारा से लाइन पार बह रही शारदा नदी में ग्रामीणों ने छोड़ा है। इससे पहले कचनारा गांव में एक तालाब में तीन विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिए थे जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें