फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे तेंदुआ से दहशत, बने मिले पगचिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। शनिवार की रात मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार के घर में तेंदुआ घुस आया, शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने में भाग गया। रविवार सुबह उसके पगचिह्न बने मिले। सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात रविंद्र करीब 10 बजे मच्छर भगाने के लिए पशुओं के पास धुआं कर रहा था, तभी अचानक पड़ोस के गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ उसके घर में घुस आया। घर में चारपाई पर बच्चे सो रहे थे। रविंद्र और उसके परिवारवालों के शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण लाठी, डंडे लेकर इकट्ठे हो गए, जिन्हें देख तेंदुआ घर से निकलकर गन्ने में भाग गया। गांव वालों ने बताया कि दो हफ्ते पूर्व एक बाघ ने रविंद्र के बैल पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। रविवार सुबह तेंदुआ के पगचिह्न बने मिले। बाघ, तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है। गांव वालों के अनुसार कोई वनकर्मी वहां झांकने तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें