फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा नदी के किनारे जंगली हाथियों ने बनाया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्निया घाट (वन्यजीव विहार) से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने धौरहरा रेंज में घाघरा नदी किनारे स्थित सेमना जंगल में डेरा डाल रखा है। मंगलवार हाथियों का यह झुंड दिन भर जंगल में मौजूद रहा और कहीं मूवमेंट नहीं किया। इससे वन विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कतर्निया घाट जंगल से निकलकर डीटीआर बफरजोन की धौरहरा रेंज के देवमनिया बीट में आए हाथियों के झुंड ने दो दिन तक कई गांव के आसपास खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद ये सभी जंगली हाथी घाघरा नदी के पास सेमना जंगल में पहुंच गए और मंगलवार सुबह से वहीं डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों की निगरानी में लगी वन विभाग की टीमों का यह अनुमान था कि शाम ढलने के बाद हाथियों का मूवमेंट हो सकता है, लेकिन हाथी जंगल से बाहर नहीं निकले।
उधर डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। रेंजर अनिल शाह के निर्देशन में वन कर्मियों की टीमें हाथियों की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए हैं। डीडी ने उम्मीद जताई है कि यह हाथी जल्दी ही जिस रास्ते से आए हैं उसी रास्ते से वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें