फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर उल्लू की न आए शामत, दुधवा में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धन और वैभव के पर्व दिवाली पर अंध विश्वास के चलते उल्लुओं की शामत आ जाती है। उल्लुओं के शिकार की आशंका को देखते हुए इसे देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे वन क्षेत्र में गश्त तेज करने और परिंदों का शिकार करने वालों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

दिवाली पर धन और वैभव की देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। लोगों का अंध विश्वास है कि दिवाली पर उल्लू का वध करने से लक्ष्मी घर में स्थिर हो जाती हैं। अंध विश्वास के चलते कुछ लोग दिवाली पर उल्लुओं का वध करते हैं। शिकारियों के माध्यम से पहले ही उल्लू पकड़वा कर रख लेते हैं और दिवाली की रात उनका वध करते हैं। उनका मानना है कि वाहन न रहने पर घर आई लक्ष्मी वापस नहीं जा पातीं। हालांकि जिले में ऐसे अंधविश्वास में काफी कमी आई है।
शहर के प्रसिद्घ ज्योतिषी पं. रक्षा राम शास्त्री का कहना है। उल्लू का वध करने से देवी लक्ष्मी के स्थिर हो जाने की बात महज अंध विश्वास है। कोई भी देवी देवता जीव हत्या से कैसे प्रसन्न हो सकते हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक का कहना है दिवाली पर उल्लुओं के शिकार की आशंका के मद्देनजर दुधवा टाइगर रिजर्व एरिया में एलर्ट जारी कर दिया गया है। वनकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली तक लगातार गश्त तेज की जाए। परिंदों का शिकार करने वालों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें