फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा रेंज की चांदपारा बीट में मिला हथिनी का शव

विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) के अंतर्गत दुधवा नेशनल पार्क में हथिनी का शव मिलने के बाद स्टाफ से जानका? - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क की दुधवा रेंज के तहत चांदपारा बीट के कक्ष संख्या 11 में एक हथिनी का शव मिला है। सूचना पर पार्क के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। हथिनी की प्राकृतिक मौत बताई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व की दुधवा रेंज के चांदपुरा बीट की कक्ष संख्या 11 में सुबह दैनिक पेट्रोलिंग पर गए स्टाफ ने पुरानी उखड़ी रेलवे लाइन के किनारे एक हथिनी का शव पड़ा देखा। जिसके बाद स्टाफ ने सूचना पार्क के उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पार्क के डीडी मनोज कुमार सोनकर, पशु चिकित्सक डॉ दयाशंकर वन विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्सक ने मौका मुआयना किया। हथिनी के सभी अंग सुरक्षित पाए गए और उसके शरीर पर भी चोट का कोई निशान नहीं मिला। शव को कब्जे में लेकर तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डीडी मनोज सोनकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रही है। मौत का वास्तविक कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी। मुख्य वन संरक्षक व फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक के निर्देश पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें