फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों की मौत, 626 नए मरीज मिले

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी 626 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 690 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 365 पॉजिटिव व 325 निगेटिव हैं। वही अन्य लैब और एंटीजन से 261 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक लखीमपुर में फिर सबसे ज्यादा 437 संक्रमित मिले हैं। इसके प्रकार सक्रिय मामले 4971 हो गए हैं।
विज्ञापन

डीएम के अनुसार रविवार को ब्लॉक नकहा में 10, ब्लॉक फूलबेहड़ में पांच, ब्लॉक ईसानगर में 14, ब्लॉक धौरहरा में आठ, ब्लॉक निघासन में 23, ब्लॉक रमियाबेहड़ में दो, ब्लॉक बांकेगंज में 13, ब्लॉक पसगवां में 11, ब्लॉक मितौली में सात, ब्लॉक कुम्भी में 59, ब्लॉक पलिया में 11, ब्लॉक बिजुआ में छह, ब्लॉक बेहजम में 17, ब्लॉक मोहम्मदी में तीन संक्रमित मिले।
-
इसे भी जानिए
अब तक मिले कुल केस 14203
ठीक होकर डिस्चार्ज हुए 9114
वर्तमान में सक्रिय मरीज 4971
अब तक हुई मौतें 118
-------------------
हम हुए ठीक, आप भी होंगे
--------------------
पसगवां में दंपती ने कोरोना से जीती जंग
पसगवां/पलिया। पसगवां में नवदंपती ने कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन कर कोरोना से जंग जीत ली। पसगवां निवासी नितिन शुक्ल और उनकी पत्नी भावना शुक्ला दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। नितिन शुक्ला ने बताया कि चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह सूर्यवंशी की देखरेख में उन्होंने दवाएं लीं। अलग अलग कमरों में क्वारंटीन रहे।
विज्ञापन

भावना शुक्ला ने बताया कि काढ़ा और गर्म पानी पिया। नियमित समय पर दवाइयां लीं। ठीक होने के बाद कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क लगाए रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड़ से दूर रहकर खुद को फिट रखने की कोशिश करते रहें।
-----
चिंतामुक्त रहकर कोरोना को दी मात
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में तैनात एमडी मेडिसिन डॉ अजीत कुमार सिंह कोरोना पॉजीटिव हो गए थे, जिसके बाद खुद होम क्वारंटीन हो गए। सुबह के समय काढ़ा पीकर अपनी इम्यूनिटी बढ़ाई। इसके बाद गर्म पानी की भाप से जुकाम को दूर भगाया। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के बाद 14 दिन बाद ही कोरोना को मात देदी। डॉ अजीत ने बताया कि चिंतामुक्त होकर कोरोना से आसानी से लड़ा जा सकता है।
-
बच्चों से दूर रहकर कोरोना पर दर्ज की जीत
सीएचसी पलिया में तैनात स्वास्थ्यकर्मी परशुराम ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी जिसमें वह पॉजीटिव आए थे। इसके बाद उन्होंने होम क्वारंटीन रहकर बच्चों व अन्य परिजन से दूरी बना ली। सुबह उठने के बाद गर्म पानी की भाप ली और इसके बाद अदरक, दालचीनी आदि का काढ़ा लिया। काढ़े से जहां शरीर में चेतना बनी रही। वहीं बाकी की कसर दवाओं ने पूरी की। 14 दिन बाद फिर से जांच कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें