फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने बुजुर्ग महिला को हमला कर किया घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
हरीनगर में बाघ के हमले में घायल फूलमती। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी वन रेंज की ककरहा बीट में मंगलवार को खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरीनगर निवासी स्वर्गीय चंद्रिका प्रसाद की 62 वर्षीय पत्नी फूलमती का खेत कठिना नदी पुल से पहले है। मंगलवार को वह खेत पर काम कर रहीं थी, इसी दौरान जंगल की ओर से आए बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने महिला के चेहरे पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इससे दहशत में आए खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो बाघ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना वन रेंज महेशपुर और परिवार वालों को दी, जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। घायल वृद्धा को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने पगचिन्ह देखकर बाघ के हमले की पुष्टि की है।
-
हरीनगर में बाघ के हमले की सूचना पर वनकर्मियों की टीम भेजकर घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वनकर्मियों को कांबिंग करने के लिए लगा दिया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

-मोबीन आरिफ, रेंजर महेशपुर रेंज
-
कैमरे में नहीं आई बाघ की लोकेशन
अमीरनगर। मोहम्मदी वन रेंज के सुभाषनगर में कई दिनों से लगातार दिख रहे बाघ की लोकेशन के लिए सोमवार को वन विभाग की टीम ने कैमरे लगाए, फिर भी उसकी लोकेशन नहीं मिली। बाघ को लेकर सुभाषनगर, यासीनपुर, नौवाखेडा, 16 नंबर झाले के लोगों में दहशत है। इससे यहां के लोग खेतों में काम करने के लिए जाने से डर रहे हैं। इससे पहले 19 दिसंबर को इंदिरा नगर निवासी विपिन शर्मा के बछड़े को बाघ ने निवाला बनाया था। छह जनवरी से लगातार सुभाषनगर में बाघ दिखाई पड़ रहा है। सात जनवरी को तालाब से पानी पीकर गन्ने के खेत में घुसते हुए बाघ की राहगीरों ने फोटो भी खींच ली थी। ग्रामीणों का कहना है कि वनकर्मी कांबिंग तो कर रहे हैं, लेकिन बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास नहीं कर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें