फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ताऊ के बेटे से पत्नी का प्रेम-प्रसंग, पति ने पंचायत बुलाकर करा दी शादी

Wed, 28 May 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के एक गांव में पंचायत का अनोखा फैसला चर्चा का विषय बन गया है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी और अपने ताऊ के बेटे के प्रेम संबंधों से परेशान होकर पंचायत बुलवाई और पत्नी की शादी उसी प्रेमी से करा दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में करीब 18 साल पहले युवक की शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसके ताऊ के बेटे से चल रहा था, जो पास में ही रहता है। वह भी पहले से शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं।
युवक ने बताया कि उसे एक साल पहले पत्नी और ताऊ के लड़के के संबंधों का पता चला। कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। उल्टा पत्नी ताऊ के बेटे से मिलकर मारपीट करने लगी और उसे झूठे केस में फंसा दिया। इससे उसे जेल तक जाना पड़ा। हाल ही में जेल से छूटकर वह आया है।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि उसकी मां तक डर के मारे अपने भाई के घर चली गई थी। उसे लगा कि उसकी हत्या करा दी जाएगी। इसलिए 26 मई को गांव में पंचायत बुलाई और पत्नी की शादी अपने ताऊ के लड़के से करा दी।

पत्नी का पलटवार- पति करता था मारपीट
उधर, पत्नी का कहना है कि ताऊ के बेटे से उसका रिश्ता तीन साल से है। उसने उसे सहारा दिया। पति अक्सर मारता-पीटता था। कई बार पंचायत में भी बात गई, लेकिन वह नहीं सुधरा। इसलिए उसने प्रेमी युवक के साथ रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें