फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थोक का लाइसेंस, धड़ल्ले से बेच रहे थे फुटकर दवा

Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते हुए औष​धि निरीक्षक ​बबिता रानी। स्रोत: स्वंय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थोक दवा बिक्री का लाइसेंस लेकर एक मेडिकल स्टोर पर फुटकर दवाएं बेची जा रही थीं। बुधवार को औषधि विभाग की टीम के पांच मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण में यह अनियमितता सामने आई।
विज्ञापन

दूसरी जगह फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिले। दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया। टीम ने दो दवाओं के सैंपल भी लिए। औषधि निरीक्षक बबीता रानी ने बताया कि न्यू गुड्डू मेडिकल स्टोर, नीमगांव रोड बेहजम, निकट सीएचसी मनोकामना मेडिकल एजेंसी, बेहजम चौराहा नीमगांव रोड, निकट बेगम वर्मा मेडिकल स्टोर, कस्ता-ममरी रोड, गांव चैनपुर तिराहा, थाना मितौली आदर्श मेडिकल स्टोर, मैगलगंज और संतोष मेडिकल स्टोर, मैगलगंज का निरीक्षण किया गया।
न्यू गुड्डू मेडिकल स्टोर पर साफ-सफाई सही नहीं मिली। बिल जारी करते हुए नहीं पाए गए और फार्मासिस्ट भी मौके पर नहीं मिले। वहीं आदर्श मेडिकल एजेंसी के पास थोक बिक्री का लाइसेंस है, लेकिन वहां फुटकर दवाओं की बिक्री होती मिली। इसे अनियमितता मानते हुए संबंधित को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीता रानी ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सहायक आयुक्त औषधि, लखनऊ मंडल, लखनऊ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें