फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो कभी दूसरों को आसरा देते थे आज दूसरों की शरण में

Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
विज्ञापन
बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों को बेघर किया घाघरा की लहरों ने
विज्ञापन

आश्वासन के सिवा प्रशासन से कुछ भी नहीं मिला इन्हे
 जो कल तक दूसरों को आसरा देते थे, आज दूसरों के यहां आसरा लेने को मजबूर हैं। घाघरा नदी ने न केवल उनका घर छीना बल्कि रोजी रोटी का जरिए खेतों को भी निगल लिया। अपने पक्के मकानों में सुख सुविधा के साथ रहने वाले हुलासपुरवा गांव के लोगों को झोपड़ियों, सरकारी भवनों या फिर सड़क किनारे बरसाती तानकर रहना पड़ रहा है। जिनके खेतों में कभी दर्जनों मजदूर काम करते थे आज वे खुद दूसरों के खेतों मेें काम कर अपना और परिवार का पेट पाल रहे हैं। 
यह हाल है ईसानगर के रुद्रपुर गांव के मजरा हुलासपुरवा में घाघरा की कटान में अपना सबकुछ गवां चुके कटान पीड़ितों का। घाघरा की विनाशकारी लहरों ने उनका सब कुछ छीन लिया है। अब वे दूसरों के घरों में शरण लेकर अपना वक्त गुजार रहे हैं। इन कटान पीड़ितों ने दूसरे मजरों में रहने वाले लोगों के यहां शरण ली है। कुछ लोगों के सरकारी स्कूलों, एनआरएचएम भवन और रास्ते शरणस्थली बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां आकर कटान देखा, ग्रामीणों के साथ हमदर्दी भी जताई लेकिन इन्हें कोरे आश्वासनों के अलावा एक अदद तिरपाल और प्लास्टिक पिपिया के सिवा कुछ भी नहीं मिल सका है। खाने पीने के साथ इन्हें अपने बच्चों तक की छोटी छोटी जरूरतों के लिए दूसरों की मेहरबानियों पर आश्रित रहना पड़ रहा है। शरणार्थियों जैसी जिंदगी जी रहे लोगों की बेबसी इनके चेहरों पर साफ  दिखाई दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें