फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियां बनाने वाले काहे को दुनियां बनाई

Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
रंग जमाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चैती मेला मंच पर बही गीत संगीत की रसधार, शिक्षा और समाजसेवा में अग्रणी महिलाएं सम्मानित
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर हुई सीनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गीत संगीत का रंग जमाया। प्रतियोगिता सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्राइमरी वर्ग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। सीनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ पूनम वर्मा और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
गायन प्रतियोगिता की शुरुआत राजेश गुप्ता ने मां सरस्वती की वंदना से की। प्रतिभागी सलमान ने पास बुलाती है कितना रुलाती है, दीपक गुप्ता ने अल्ला-अल्ला तारीफ तेरी अल्ला-अल्ला, शुभम मित्रा ने हंसी बन गए, नौशाद ने कभी बेकसी ने मारा कभी बेबसी ने मारा, सुमित मिश्र ने चूम लूं होठ तेरे, संजय सिंह तेरे जैसा यार कहां, अंकुर दीक्षित ने होठों से छू लो तुम, रंजीत कुमार ने गम भुलाने के लिए मै तो जिए जाऊंगा, मोहम्मद नासिर ने सांस टूटे आस न छूटे, धर्मगज सिंह ने एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा, संतोष भारती ने जिन्दगी मौत न बन जाए संभालो यारो, इमरान सिद्दीकी तेरे नाम का दीवाना तेरे घर को ढूूंढता है। सुमामा मुदस्सिर ने दुनिया बनाने वाले काहे को दुनियां बनाई, अनिमेश गुप्ता ने सोच न सके, अमित कुमार ने नजर के सामने जिगर के पास, नरेंद्र कुमार ने आ मेरी रानी ले जा छल्ला निशानी, अमनप्रीत कौर ने पंजाबी सांग गाकर महफिल में समां बांध दिया। फाइनल राउंड में दीपांशू शुक्ला प्रथम, इमरान सिद्दीकी द्वितीय, आदित्य कुमार तृतीय, शैलेष कुमार चतुर्थ, ज्योति शाह पंचम, संतोष भारती छठे, अमित कुमार गुप्ता सातवें, धर्मगज सिंह आठवें, विश्वजीत सोनी नवे और शिवानी मिश्रा दसवें स्थान पर रहीं। इसी प्रकार अनिमेश गुप्ता, सलमान, दीपक गुप्ता, नौशाद, सुमित मिश्र, देव कुमार, रामनरेष राठौर मोहम्मद नासिर और दीपक सक्सेना को भी पुरस्कृत किया गया। दीनानाथ झा और अनिल यादव निर्णायक रहे। इस मौके पर काशी विश्वनाथ तिवारी, जमाल अहमद राईन, मेवालाल प्रजापति, रफी अहमद, नानकचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका हुआ सम्मान
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला मंच पर नगर में समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी मुख्य अतिथि मधु त्रिपाठी, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ पूनम वर्मा के साथ  माधुरी अवस्थी, जया अग्निहोत्री, नीरज मिश्रा, प्रमिला गुप्ता, सुधा गुप्ता, शालिनी जायसवाल को नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

चैती मेला में आज
गोला गोकर्णनाथ। नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर 24 अप्रैल रविवार को कुलहिंद मुशायरा रात्रि आठ बजे से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें