फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मैलानी से शाहगढ़ के बीच कब शुरू होगा ट्रेनों का संचालन, क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार

Fri, 08 Sep 2023 02:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

विद्युतीकरण कार्य पूरा होने और इंजन ट्रायल होने के बाद अब क्षेत्रवासियों में इस रूट पर ट्रेनें चलने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से इस रूट पर ट्रेनें बंद हैं। 
विज्ञापन
मैलानी में हुआ विद्युतीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में मैलानी-शाहगढ़ रेलखंड के बीच रेल लाइन विद्युतीकरण और मंगलवार को इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल होने के बाद अब क्षेत्रवासियों को ट्रेनें चलने का बेसब्री से इंतजार है। अगले सप्ताह विद्युतीकरण का संरक्षा निरीक्षण भी हो जाएगा, जबकि शाहगढ़ तक ट्रैक का संरक्षा निरीक्षण दो साल पहले हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि निरीक्षण के बाद मैलानी से शाहगढ़ के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन


मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के आमान परिवर्तन के लिए कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड ने 30 मई 2017 को मेगा ब्लॉक लिया था, तभी से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। मैलानी से शाहगढ़ तक ट्रैक तैयार होने के बाद दिसंबर 2021 में संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ सीआरएस निरीक्षण भी कर चुके थे, लेकिन रेलवे ने शाहगढ़ तक ट्रेनें नहीं चलाईं। 

इस बीच मैलानी से लखनऊ के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने लगीं। इसके बाद रेलवे ने मैलानी-शाहगढ़ सेक्शन में भी विद्युतीकरण का काम शुरू किया। वन विभाग की आपत्ति के चलते इसमें विलंब हुआ और एनओसी मिलने के बाद विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद मंगलवार को विद्युत इंजन से ट्रैक का सफल ट्रायल भी हो गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

अगले हफ्ता हो सकता है निरीक्षण 

कार्यदायी संस्था के मैलानी-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना के सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा के मुताबिक अगले हफ्ते प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीसीईई गोरखपुर विद्युतीकरण का निरीक्षण कर सब कुछ ओके मिलने पर ट्रेनें चलाने को हरी झंडी दे देंगे। इसके बाद ट्रेनें चलाने की जिम्मेदार रेलवे की होगी। 

विद्युतीकरण कार्य पूरा होने और इंजन ट्रायल होने के बाद अब क्षेत्रवासियों में इस रूट पर ट्रेनें चलने का बेसब्री से इंतजार है। कारण पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से इस रूट पर ट्रेनें बंद हैं। मैलानी से सेहरामऊ, कुर्रैया, दूधिया खुर्द, पूरनपुर, शाहगढ़ तक जाने को पिछले पांच वर्षों में कोई बस सेवा शुरू नहीं हो सकी, नतीजतन लोगों को मजबूरन डग्गामार वाहनों के सहारे गंतव्य को जाना पड़ता है। इसमें अधिक खर्च होने के साथ-साथ परेशानियां और जान का खतरा भी बना रहता है।

कारोबार भी चल रहा है प्रभावित

मैलानी-शाहगढ़ सेक्शन में ट्रेनों का आवागमन बंद होने से यहां कारोबार भी प्रभावित हुआ है। सेहरामऊ, कुर्रैया, दूधिया खुर्द, पूरनपुर, शाहगढ़ से लोगों का यहां आवागमन होने से कारोबार ठीकठाक चलता था। ट्रेनें बंद होने के बाद से रेलवे स्टेशन चौराहा के आसपास संचालित कई होटल तो बंद हो चुके हैं। होटल संचालक पिछले पांच वर्षों से रोटी-रोजी के लिए जूझ रहे हैं। इनका कहना है कि पीलीभीत तक न सही कम से कम शाहगढ़ तक ही ट्रेनें चल जाएं, तो कारोबार पुन: शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मैलानी से सीधे पीलीभीत तक लगेगा वक्त

मैलानी से सीधे पीलीभीत तक ट्रेनें चलने में अभी खासा वक्त लगने की उम्मीद है। संदेई हाल्ट और माला के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से ट्रैक गुजरने के कारण वन विभाग की आपत्ति से आमान परिवर्तन का काम रुका हुआ था। जोकि एनओसी मिलने के बाद शुरू हो गया। अभी सिविल वर्क चल रहा है। उसके बाद विद्युतीकरण होगा, तब जाकर पीलीभीत तक ट्रेन की सौगात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें