फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मांग नहीं सुनी गई तो ग्रामीणों ने खुद बना लिया अस्थायी पुल

Fri, 07 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मांझा में अस्थाई पुल का निर्माण करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। वर्षों पुरानी मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने अपने बलबूते जौराहा नदी पर पैदल पुल तैयार कर लिया है। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से पाइप गलाकर बनाया गया यह पुल अब लगभग तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

तहसील निघासन के मांझा, भैरमपुर, चौगुर्जी और इच्छानगर गांवों के लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कस्बा सिंगाही पर निर्भर हैं, लेकिन रास्ते में पड़ने वाली जौराहा नदी बरसात के दिनों में बड़ी मुसीबत बन जाती है। नदी में पानी बढ़ने से इन गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार और विभाग से वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। मजबूरी में हर साल लोग खुद ही अस्थायी पैदल पुल बना लेते हैं और बरसात से पहले उसे हटा देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें