फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंपों पर भीड़ उमड़ी तो 500 रुपये से ज्यादा का डीजल देना किया बंद

Thu, 26 Mar 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ओयल। गैस एजेंसियों पर भीड़ कम नहीं हुई थी कि अब पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें लगने लगी हैं। हालात ये हैं कि अधिक भीड़ के चलते कुछ पंपों पर प्रति व्यक्ति 500 रुपये डीजल की सीमा तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह का दावा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 10,043 सिलिंडरों की बुकिंग हुई, जिसमें 9,975 का वितरण किया गया। वर्तमान में 22,159 सिलिंडर स्टॉक में हैं।
डीएसओ के अनुसार जिले में 285 पेट्रोल पंप हैं। डीजल की उपलब्धता 2,911 किलोलीटर और पेट्रोल की 2,012 किलोलीटर है। बुधवार को 633 किलोलीटर डीजल और 303 किलोलीटर पेट्रोल की बिक्री हुई।
विज्ञापन

इसके बावजूद बृहस्पतिवार को ओयल और निघासन क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर स्थित ओयल के पांचों फिलिंग स्टेशनों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग गईं।
दोपहर करीब 12:30 बजे तक तीन पंपों पर डीजल और एक पर पेट्रोल-डीजल दोनों खत्म होने से वितरण बंद करना पड़ा। बढ़ती भीड़ और सीमित स्टॉक के चलते कुछ पंपों पर प्रति व्यक्ति 500 रुपये तक ही डीजल देने की व्यवस्था लागू की गई।
पंप संचालकों का कहना है कि कुछ लोग अधिक मात्रा में डीजल लेकर स्टोर करने की कोशिश कर रहे थे, जिससे यह निर्णय लेना पड़ा। ओयल के फिलिंग स्टेशन संचालक बाबूराम ने बताया कि उनके पास इमरजेंसी भर का ही डीजल बचा है, जबकि पेट्रोल पर्याप्त है। वहीं इंडियन पंप संचालक मुन्ना सिंह ने बताया कि नया स्टॉक आने तक सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जाएगा।


डीजल लेने आए थे। एसपी वाले पर नहीं मिला, तो इंडियन पर आए हैं, यहां महज 500 रुपये का ही डीजल दिया जा रहा है।
-परमेश, किसान, पलिया


मेरे हरगांव में डीजल नहीं मिल रहा था, इसलिए ओयल आया हूं, यहां भी दूसरे पंप पर डीजल मिल रहा है।
-मंजीत कुमार सिंह, हरगांव
-

केवल इंडियन पर डीजल मिल रहा है, वह भी मात्र 500 रुपये तक का। शाम तक गाड़ी आने की बात कही जा रही है।
-अभिषेक कुमार, ओयल

सरकार कह रही है तेल की कमी नहीं है, लेकिन यहां एक ही पंप पर सीमित मात्रा में डीजल मिल रहा है।
-अजय वर्मा, ओयल

पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद

पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद

पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद

पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें