फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तेंदुआ ने किया हमला तो भिड़ गया ग्रामीण

विज्ञापन
तेंदुआ के हमले में घायल ग्रामीण। ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बेलरायां। बॉर्डर के ग्राम दीपनगर में शुक्रवार को चारा काट रहे ग्रामीण पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीण भी तेंदुए से भिड़ गया। इस दौरान जंगल में गश्त कर रहे वनकर्मियों ने तेंदुए को खदेड़कर ग्रामीण की जान बचाई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बॉर्डर के ग्राम दीपनगर निवासी 50 वर्षीय हरपाल सिंह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल के पड़ोस के खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहा था। इस बीच लाही के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक पीछे से हमला कर दिया है। हरपाल सिंह ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गया।
तेंदुआ ने हरपाल की गर्दन और हाथों पर हमला कर घायल कर दिया है। खेत में शोर सुन जंगल में गश्त कर रहे उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के वनकर्मियों ने तेंदुए को जंगल में खदेड़कर हरपाल की जान बचाई। ग्रामीणों ने खेतों में हिंसक जानवरों की चहलकदमी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
वन्यजीवों की चहलकदमी पर अंकुश लगाने के लिए वनकर्मियों की टीमें गठित कर मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई हैं। जंगल में कैमरे लगा दिए गए हैं। वनकर्मियों ने जंगल में गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, रेंजर उत्तर निघासन रेंज बेलरायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें