फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गृहस्वामी ने फेंके ईंट पत्थर तो चोर फायरिंग कर भाग गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव फरधान में चोर चोरी की नियत से घुसे लेकिन गृहस्वामी जाग गए और उन्होंने चोरों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। खुद को घिरता देख चोर तमंचे से फायर कर भाग निकले। ग्रामीणों और पुलिस ने रात को खेतों में खोजबीन की लेकिन चोर हत्थे नहीं चढ़े। फायर होने की वजह से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

फरधान ग्राम प्रधान राम सनेही वर्मा के भाई रामनाथ वर्मा का मकान गांव के किनारे है। सोमवार की रात रामनाथ अपने घर की छत पर लेटे हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे उन्हें घर के अंदर कुछ सामान गिरने की आवाज आयी। छत से उठकर देखा तो कुछ लोग घर के बाहर खड़े और दो लोग अंदर घुस रहे थे। मकान मालिक ने शोर मचाने के साथ छत पर से ही एक ईंट चोरों पर फेंककर मार दिया।
ईंट लगने से एक चोर गिर गया। ईंट के जवाब में एक चोर ने फायर कर दिया। ग्रामीण फायर सुनकर भयभीत होकर शोर मचाने लगा। चोर घायल साथी को उठाकर गन्ने के खेत का सहारा लेकर भाग निकले। रामनाथ छत से उतर नहीं पाए क्योंकि चोरों ने छत पर जाने वाले दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। रामनाथ को 700 रुपये भी घर के बाहर पड़े मिले हैं। अनुमान है रुपये चोरों के गिर गए होंगे। रामनाथ ने बताया चोर घर के पीछे लगे खिड़की ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए उसके बाद मेनगेट खोल दिया। रात में गश्त करती पुलिस भी आ गई लेकिन चोरों को पकड़ नहीं सकी। रामनाथ ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसओ कौशल किशोर ने बताया तहरीर मिली है। फायर करने की बात झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें