फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्यारहवें दिन घर पहुंचा गांव एटा से पलायन करने वाला परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। क्षेत्र के गांव एटा में गैर समुदाय के पड़ोसियों से परेशान होकर घर छोड़ने वाले परिवार को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 11वें दिन उनके घर वापस पहुंचाने में सफलता पाई। पीड़िता को सीओ सिटी खुद अपनी गाड़ी से घर छोड़ने गए और उनकी सारी समस्याओं का समाधान भी कराया। पीड़ित महिला ने भी अपनी समस्याओं का समाधान होने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना फरधान थाना क्षेत्र के गांव एटा निवासी सुमन देवी पांच जुलाई को अपने पड़ोसियों से परेशान होकर बूढ़ी मां के साथ घर छोड़कर चली गई थी। सुमन ने घर छोड़ने से पहले मकान पर पोस्टर लगाकर गैर समुदाय के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया था। इसका फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद से पुलिस लगातार मामले को शांत कराने में लगी थी।
मंगलवार को पीड़ित सुमन देवी को सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी स्वयं 11वें दिन घर लेकर गए और सारी समस्याओं का निस्तारण कराया। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया सुमन के मकान के पीछे आटा चक्की का कारखाना लगा हुआ था। उसे मकान से करीब 35 फिट दूर करवा दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष को परेशान न करने की हिदायत दी गई है। दोनों पक्षों की सहमति से सुलह समझौता करा दिया गया है। अब महिला को कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला के घर की छत टपक रही थी। सभी के सहयोग से उसकी भी मरम्मत करा दी गई है। सुमन देवी ने बताया सीओ सिटी और एसओ फरधान ने उनकी समस्या का निस्तारण हमेशा के लिए कर दिया गया है। अब उन्हें घर में रहने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें