फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्वास्थ्यकर्मी लौटे तो पटरी पर आया जन आरोग्य मेला

Sun, 18 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगई पीएचसी में मरीजों को देखते प्रभारी डाॅ. अंकित पांडे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एनएचएम स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से प्रभावित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को फिर पटरी पर लौटता दिखा। जिले के नगरीय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेलों में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। इससे मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले के करीब 1400 एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी बीते कई दिनों से हड़ताल पर थे। इसका असर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले जन आरोग्य मेले पर पड़ रहा था। रविवार को शहर के निर्मल नगर, नौरंगाबाद, राजगढ़ और गौटेय्याबाग नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। यहां सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे।
गोला पीएचसी पर डॉ. एके द्विवेदी ने 65 मरीजों की जांच की। इनमें डायरिया के सात मरीज शामिल रहे। मितौली क्षेत्र की पीएचसी कैमहरा, कल्लुआमोती, ककरहा, संडिलवा और चुरईपुरवा में भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह और बीपीएम तैय्यब सिद्दीकी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पड़रियातुला, राजापुर बैनी, पसगवां और मझगई पीएचसी में भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें