फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली गई तो पानी भी रूठ गया

Sun, 07 Jun 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नई बस्ती पावर हाउस सिटी लगाने का काम करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी - फोटो : 1
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नई बस्ती उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रविवार को मरम्मत और अनुरक्षण कार्य के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नई बस्ती उपकेंद्र से सुबह पांच से नौ बजे तक शटडाउन का रोस्टर जारी किया गया था, लेकिन आपूर्ति साढ़े 10 बजे के बाद बहाल हो सकी। इससे बहादुरनगर, महाराजनगर, काशीनगर, आवास विकास, राजापुर, राजाजीपुरम, नई बस्ती और रोडवेज क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित रहे। घरों में पानी खत्म होने से रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए। शनिवार रात भी कई मोहल्लों में सिंगल फेज और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही।
उधर, गढ़ी उपकेंद्र पर पावर परिवर्तन के लिए दो घंटे का शटडाउन लिया गया। रातभर बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे।


कटौती रात में ज्यादा होती है। कटौती से मोहल्ले वालों का उठना-बैठना मुश्किल हो गया है। पानी की समस्या काफी हो रही है। कभी-कभी रात में छह से सात बार बिजली कट जाती है। लो-वोल्टेज की समस्या काफी रहती है।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र कश्यप, मोहल्ला निर्मल नगर
-

अधिकारियों को भीषण गर्मी में ही मरम्मत कार्य कराने की याद आती है। समय रहते काम करा लें तो गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े। रविवार को घंटों बिजली न मिलने से दिक्कत रही।
-नीना बरनवाल, बहादुरनगर
-
नाराज उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को संबोधित दिया ज्ञापन

मितौली। बदहाल विद्युत व्यवस्था और कर्मचारियों की कमी से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र मितौली में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि रामनगर फीडर से करीब 80 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन पेड़ों के बीच से गुजर रही लाइनों में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। हल्की हवा चलने पर भी आपूर्ति बाधित हो जाती है। आरोप है कि इतने बड़े फीडर पर केवल एक लाइनमैन तैनात है, जिससे फाॅल्ट ठीक करने और शिकायतों के निस्तारण में कई दिन लग जाते हैं।
उपभोक्ताओं ने लाइनों को बदलने, पेड़ों की कटाई-छंटाई कराने और लाइनमैनों की संख्या बढ़ाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो विद्युत उपकेंद्र मितौली में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद

नई बस्ती पावर हाउस सिटी लगाने का काम करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी- फोटो : 1

नई बस्ती पावर हाउस सिटी लगाने का काम करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी- फोटो : 1

नई बस्ती पावर हाउस सिटी लगाने का काम करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें