फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जब जाम में फंसे डीएम-एसपी तो दौड़े टीएसआई

विज्ञापन
जाम में गाड़ी फंसने के बाद पैदल जाते डीएम,एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला अस्पताल के सामने शुक्रवार दोपहर जाम लग गया। इसमें कोविड जांच शिविर का निरीक्षण करने जा रहे डीएम और एसपी का काफिला भी फंस गया। साहब के जाम में फंसने की सूचना पर टीएसआई मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने में जुट गए, पर जाम नहीं खुला तो डीएम, एसपी पैदल ही कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के सामने आए दिन जाम लगता है, जिसमें इलाज और प्रसव के लिए महिला अस्पताल आने वाली एंबुलेंस एवं निजी वाहन फंस जाते हैं। जाम का कारण जेल रोड पर सीएमओ कार्यालय तक दोनो तरफ सड़क किनारे खड़े वाहन और चाट, फल आदि के लगने वाले ठेले हैं। मगर, इस ओर न तो नगर पालिका ध्यान देती है और न ही ट्रैफिक पुलिस। शुक्रवार को साहब का काफिला जाम में फंसते ही टीएसआई स्वयं जाम खुलवाने पहुंच गए।
अवैध पार्किंग स्थल बना अस्पताल रोड
जिला एवं महिला अस्पताल रोड का फुटपाथ पूरी तरह से अवैध पार्किंग बन चुका हैं। सबसे ज्यादा बदतर स्थिति महिला अस्पताल से जीआईसी के सामने तक है। रोड के दोनो तरफ नगर पालिका ने फुटपाथ बनाए हैं, लेकिन इन पर किसी ने कार बाजार, किसी ने दो पहिया वाहन स्टैंड तो किसी ने ठेले लगा रखे हैं। चार पहिया वाहन चालक भी सड़क किनारे वाहन खड़ा कर घंटों के लिए गायब हो जाते हैं। शुक्रवार को भी गलत तरीके से खड़े वाहन जाम का कारण बने।
विज्ञापन

टीएसआई बोले-हर जगह अस्पताल के पास लगता है जाम
टीएसआई सूर्यमणि यादव का कहना है कि भीड़ की कोई जगह और शक्ल नहीं होती। अपने ही नहीं, बल्कि हर जिले में अस्पताल के आसपास जाम लगता है। अब हर समय एक ही जगह पर तो खड़े नहीं रह सकते। चार पांच बार चक्कर लगाता हूं, तब कोई नहीं मिलता। शुक्रवार को वहां पर 12 वाहनों का चालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें