फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण का सड़क किनारे मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
रामा नंद मिश्रा फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र में सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग पर सड़क किनारे रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर धारदार हथियार का गहरा जख्म था। उसकी चप्पलें और साइकिल जिस स्थान पर शव मिला, उससे करीब एक किलोमीटर दूर पड़ीं थीं। शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पत्नी ने जेठ और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव मदारपुर निवासी रविंद्र मिश्रा ने बताया कि पुत्र रामानंद मिश्रा (45) गड़रिया चौराहा पर डॉक्टरी करते थे। गड़रिया चौराहा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भूपतिपुर में पुत्र की ससुराल थी। अक्सर रामानंद अपनी ससुराल में रुक जाते थे। अगले दिन घर आते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे खाना खाकर रामानंद घर से साइकिल लेकर गड़रिया चौराहा दुकान पर गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने सोचा कि भूपतिपुर चले गए होंगे। इसलिए तलाश भी नहीं की। सुबह सिकंद्राबाद-कस्ता मार्ग के गांव अमृतापुर के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा शव रामानंद का था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान साइकिल और चप्पल शव मिलने के स्थान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ी मिलीं। शव के निकट किनारे एक खाद भरा ट्रक भी खड़ा था। सिर पर धारदार हथियार का गहरा घाव था। मृतक की पत्नी सुधा देवी ने आरोप लगाया कि कि पति की जेठ और देवर ने हत्या की है, जबकि पुलिस हादसे में मौत होने की आशंका जता रही है।
सादे कागज पर कराए हस्ताक्षर और लिख ली हादसे की रिपोर्ट
सिकंद्राबाद। गांव मदारपुर निवासी रामानंद मिश्रा की मौत से गांव के लोग आहत है। हालात को देखकर किसी को नहीं लग रहा है कि सड़क हादसे में मौत हुई है। उधर मृतक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनसे सादे कागज पर जबरदस्ती दस्तखत करा लिए और आनन-फानन में हादसे में मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि रामानंद की मौत ट्रक या किसी अन्य वाहन से हुई तो उसकी साइकिल और चप्पलें डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर कैसे पहुंचीं। सिर पर गहरा धारदार हथियार का निशान होने के अलावा शरीर पर अन्य कोई चोट के निशान भी नहीं हैं। शव के पास थार्माकोल का गिलास और शीतल पेय की खाली बोतल भी मिली है।
पत्नी पोस्टमार्टम हाउस से पहुंची डीएम ऑफिस
पुलिस ने जब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो शव के साथ मृतक की पत्नी सुधा देवी भी आई। पत्नी पोस्टमार्टम न करने की बात कहकर वहां से भागकर डीएम दफ्तर पहुंची, जहां एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह से मिलीं और पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसडीएम ने कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद हनुमंत लाल तिवारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और महिला को बुलाकर पैनल से पोस्टमार्टम कराया। साथ ही जांच कर न्योचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मृतक के पिता ने स्वयं हादसे की तहरीर दी है। पुलिस पर लगाए आरोप झूठे हैं। मौत सड़क हादसे में ही होना प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजवीर सिंह, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें