फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवकाश बाद जिला अस्पताल में ओपीडी खुली तो उमड़े मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं चिकित्सकों तक पहुंचने के लिए मरीजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कमोबेश यही हाल पैथोलॉजी व अन्य जांचों का भी रहा। यहां भी मरीजों को अपनी बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को आधे दिन व रविवार को ओपीडी बंद होने की वजह से तीसरे दिन सुबह से पर्चा काउंटर पर भीड़ लगी रही। सोमवार को जिला अस्पताल में 1444 मरीजों की ओपीडी रही। मौसम में बदलाव की वजह से ओपीडी में अधिकांश मरीज वायरल बुखार के पहुंचे। वहीं ईएनटी के 180, नेत्र रोग के 140, त्वचा के 120, मानसिक के 120, बाल रोग के 50, सर्जन के करीब 280 व सामान्य रोगों के करीब 600 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
कुछ ऐसा ही हाल पैथोलाॅजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जांच का रहा। यहां भी मरीज घंटों तक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। औषधि कक्ष के सामने दवा पाने के भी मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


छह से सात दिन तक नहीं जा रहा बुखार
लगातार मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते जुखाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार सही होने में करीब छह से सात दिन का समय ले रहा है। उन्होंने सलाह दी कि लगातार रह रहे बुखार को अनदेखा न करें। चिकित्सक की सलाह से ही दवाएं लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें