फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंगलूरू जाने के प्रयास में दो नेपाली युवतियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा दो नेपाली युवतियों को अलग-अलग स्थानों से अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों युवतियां परिजनों को बिना बताए बंगलूरू जाने की फिराक में थीं। एक युवती को जहां गौरीफंटा बॉर्डर से पकड़ा गया है तो वहीं दूसरी युवती को थारू क्षेत्र के ध्यानपुर स्थित उसके जीजा के यहां से।
विज्ञापन


39वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि एसएसबी द्वारा कंचनपुर के कृष्णपुर नगर पालिका के वार्ड चार निवासी 19 वर्षीय कविता धामी व बेलकुंडी गांव की 18 वर्षीय अनीशा चौधरी को पकड़ा गया है। कविता धामी को भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते गौरीफंटा बॉर्डर से पकड़ा गया है।
वहीं अनीशा चौधरी को उसके माता-पिता की लिखित शिकायत के बाद थारू क्षेत्र के ध्यानपुर स्थित उसके जीजा सियाराम के घर से अभिरक्षा में लिया गया है। दोनों कार्रवाई में नेपाली एनजीओ व भारतीय एनजीओ का सहयोग रहा। कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है। दोनों युवतियां बंगलूरू जाने की फिराक में थीं, जिसके बाद कार्रवाई के बाद उनको परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें