फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी को विदा करने से इन्कार पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रियांशु। फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
फरधान (खीरी)। पत्नी को विदा न करने से नाराज युवक ने शुक्रवार को गांव चिंहारपुर निवासी रामचंद्र के 23 वर्षीय पुत्र प्रियांशु वर्मा उर्फ गुंडा ने गांव दुघड़ा के मेला मैदान में खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते, तब तक वह बुरी तरह झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पत्नी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रियांशु की शादी दो वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव दुघड़ा निवासी मुनीष वर्मा की पुत्री गोल्डी के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन रहने लगी। इस कारण पत्नी मायके में ज्यादा रहती थी। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रियांशु अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया था। साथ में वह एक बोतल में पेट्रोल ले गया था।
ससुराल वालों से पत्नी को विदा करने की उसने बात कही, लेकिन ससुरालियों ने कुछ दिन बाद ले जाने की बात कहकर मना कर दिया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पड़ोसियों के अनुसार, घर में कुछ शोरगुल हुआ और उसके बाद प्रियांशु भागकर गांव के बाहर मेला ग्राउंड चला गया। यहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन तब तक वह काफी झुलस गया था।
विज्ञापन

सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में उसे सीएचसी फरधान लाए। वहां प्रियांशु के परिजन भी आ गए। सीएचसी फरधान से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई।
मृतक के पिता रामचंद्र वर्मा ने प्रियांशु के ससुराल वालों पर पेट्रोल डालकर जला देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी गोल्डी समेत तीन अन्य लोगों ने उसके पुत्र को जला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। तहरीर मिली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें