फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जाग होने पर बदल दिया निशाना, शादी वाले घर में कर डाली चोरी

Tue, 14 Apr 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के मोहल्ला किसान सेकंड में चोरी दिखाते गृहस्वामी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के मोहल्ला किसान सेकंड में चोरों ने पहले पड़ोसी के घर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन लोगों के जागने पर निशाना बदलकर पास के शादी वाले घर में चोरी कर ली।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मनोज कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर, चूल्हा और अन्य सामान उठा ले गए। बेटी की शादी के लिए रखी गई 15 साड़ियां, पांच जेंट्स सूट और घरेलू सामान भी चोरी कर लिया गया।
गृहस्वामी के अनुसार, चोर पहले पड़ोसी के घर का ताला तोड़ रहे थे, लेकिन आहट मिलने पर वहां से भाग गए और कुछ देर बाद उनके घर को निशाना बना लिया। पड़ोसी के घर में लगे सीसी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 25 अप्रैल को है और उसी दिन प्रेसिडेंट पार्क में महिला संगीत का कार्यक्रम होना था। घटना से परिवार में अफरा-तफरी का माहौल है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें