इन किसानों की फसल जली
आग लगने से जिन किसानों की फसल जली है, उनमें ढाका निवासी मुस्ताक खां की छह बीघा, रसूलपुर निवासी छब्बन खां की नौ बीघा, नयाब खां का 15 बीघा, मुफीदुल खां की सात बीघा, कलीम खां की सात बीघा ,अब्दुल लतीफ की सात बीघा, जमाल खां की छह बीघा, नसीब खां का 19 बीघा और खान बहादुर का छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
अब्दुल हसन खां के दो बीघा खेत में गन्ना बीज के लिए खड़ा था, जो आग की चपेट में आने से जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार आग बुझाने के काफी समय बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।