फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के स्वागत में पूरी  रात जश्न में डूबा रहा शहर

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
नववर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रात भर हुए रंगारंग कार्यक्रम, केक काट मनाई खुशियां
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन कर की नववर्ष की मंगल कामना

नववर्ष का स्वागत लोगों ने अपने-अपने ढंग से किया। पूरी रात लोग जश्न में डूबे रहे। कहीं रंगारंग कार्यक्रम हुए तो किसी ने धार्मिक आयोजन कर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के सभी रेस्टोरेंट फुल रहे। रात 12 बजते ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी की, केक काटकर जश्न मनाया। एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। 
शनिवार 31 दिसंबर को शाम से ही लोग नववर्ष की तैयारियों में जुट गए थे। लोगों ने केक और फूलों की खरीदारी की। शाम को कोई रेस्टोरेंट में तो कुछ सार्वजनिक स्थलों पर इकठ्ठा होकर जश्न मना रहे थे। शाम को कहीं रंगारंग कार्यक्रम तो कहीं काव्य गोष्ठियां हुईं। बहुत से लोगों ने रेस्टोरेंट में खा पीकर बीते वर्ष को विदा और नववर्ष का स्वागत किया। 
विज्ञापन

रात 12 बजते ही आतिशबाजी शुरू हो गई। इसी के साथ लोगों ने केक काटकर खुशी मनाई और एक दूसरे को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। ग्रीटिंग कार्ड के अलावा एसएमएस, व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भी आधी रात के बाद तक एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का दौर जारी रहा। 
नववर्ष के स्वागत में रविवार को कई लोगों ने धार्मिक आयोजन कर परिवार, समाज और देश के नए वर्ष की मंगल कामनाएं की। भुइफोरवानाथ शिव मंदिर पर एक श्रद्धालु ने भंडारे का आयोजन किया। सामाजिक संस्थाओं ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और कुष्ठ अस्पताल में मरीजों को फल और विस्किट आदि वितरित किए। 
गोला गोकर्णनाथ। गोकर्ण तीर्थ के निकट श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्घालुओं ने सुंदरकांड का पाठ, भंडारा कराया। कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर आश्रम पर श्रद्घालुओं ने नववर्ष पर विश्वमंगल की कामना करते हुए सुंदरकांड का पाठ कराकर तहरी भोज कराया। देवस्थान के स्वामी विश्वात्मानंद सत्संग भवन में जायसवाल सेवा संस्थान का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जायसवाल समाज के लोगों ने ईष्टदेव सहस्राबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष पूजन अर्चन किया। इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, कौशल जायसवाल, गोपाल जायसवाल, संजय जायसवाल, काशीराम, नगर अध्यक्ष अवधेश जायसवाल पूनम, नीलम, निशा, शालिनी, इंदू सोनिका आदि मौजूद रहे। अहमदनगर के सांईधाम मंदिर पर भंडारा हुआ। नगर में संचालित कोचिंग संस्थानों पर नव वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

 
नववर्ष पर केक काटा, पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
मां काली सेवा संस्थान द्वारा संचालित खुला आश्रय गृह के बच्चों ने केक  काटकर नववर्ष का स्वागत किया। केक काटने के बाद बच्चों ने नृत्य गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रंगारंग कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को परियोजना समन्वयक मीरा मिश्रा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान अजय वर्मा, राहुल वर्मा, नरेंद्र सिंह, मंजू देवी आदि लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें