फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से पावर कॉरपोरेशन को लगी 10 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मई के पहले सप्ताह में दो बार तेज आंधी-बारिश से पावर कॉरपोरेशन को 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। शहर में डीसी रोड पर बिजली खंभे के तार टूट गए, जिससे कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा मोहम्मदी, धौरहरा और निघासन क्षेत्र में 132 केवी के कई टॉवर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार सिंघल ने बताया कि अभी आंकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर 10 लाख से अधिक नुकसान होने का अनुमान है। टॉवरों को सही कराकर आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारी युद्धस्तर पर जुटे हैं।
विज्ञापन

खीरी टाउन में आंधी और बारिश से खीरी विद्युत उपकेंद्र से निकली 33 केवी लाइन पर रसूलपुर के पास तीन पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे तारों के टूटने से कस्बा समेत आसपास के दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। अधिशासी अभियंता शेर अली ने सुबह से कर्मचारियों की मदद से लाइन ठीक करवाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन शाम तक बिजली सप्लाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें