फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई गलन, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भी रातभर हुई बारिश से और बढ़ी ठंड, दिन में निकली धूप ने दी कुछ राहत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तराई में गलन बढ़ गई है। सोमवार की रात करीब एक बजे बारिश हुई, जो रात भर जारी रही। इससे मंगलवार की सुबह ठंड और गलन और बढ़ गई। इसके बाद घना कोहरा गिरा लेकिन कुछ घंटे बाद धूप निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली। लोगों ने धूप का आनंद लिया, जिससे उन्हें ठिठुरन से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को चटक धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ घंटे तक गलन से राहत तो मिली लेकिन शाम होते ही गलन का प्रकोप फिर से बढ़ गया। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश पहले हुई है। उन्होंने बताया कि धूप निकलने के साथ ही गलन कम होगी, लेकिन गुरुवार से लेकर शनिवार तक बारिश होने के पूरे आसार हैं। इससे तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लिहाजा तापमान में गिरावट आने से ठंड और गलन बढ़ सकती है। हालांकि रविवार से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें