लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी का असर सोमवार की रात को देखने को मिला, जब तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। शहर में तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी, तो वहीं गोला, अमीरनगर क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिससे बारिश के आसार बन गए हैं।
मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून ने दस्तक दी हैै। मंगलवार को भी बारिश होने की पूरी संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद एक-दो दिनों तक बादलों की आवाजाही रह सकती हैै, लेकिन बारिश के चांस नहीं हैैं। संवाद