फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार के विरोध में अतिरिक्त बसों के चक्कर पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डिपो के अनुबंधित बस मालिकों ने शाम के समय लखनऊ जाने वाली बसों के अतिरिक्त संचालन पर रोक लगा दी है। बस मालिकों ने घाटे के कारण यह निर्णय लिया गया है। बस मालिक प्रेम बाजपेई ने बताया कि शाम के समय करीब 15 से 20 बसें अतिरिक्त चक्कर पर लखनऊ भेजी जाती थीं। जिनका संचालन रोक दिया है। मंगलवार से बसों को रूट पर नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय घाटे के कारण लिया है। बस मालिकों ने बताया कि एआरटीओ डग्गामार वाहनों पर रोक नहीं लगा पा रहे है। इससे पर्याप्त सवारियां न मिलने से इनकम कम आती है, जिस पर रोडवेज कटौती करता है। इसलिए शाम को अतिरिक्त चक्कर पर जाने वालों बसों का संचालन नहीं होगा। एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि डग्गामार के विरोध में बस मालिकों ने अतिरिक्त चक्कर पर बसों को भेजने से मना कर दिया है। यात्रियों के लिए सीतापुर और गोला से बसें मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें