फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह शाम की गुलाबी ठंड ने बढ़ाई सर्दी... बढ़े जुकाम, बुखार के मरीज

विज्ञापन
अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम का मिजाज बदलते ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह शाम सर्दी हो रही है। परिवर्तित हो रहे मौसम को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार होना लाजिमी है। जबकि कोरोना काल में बदल रहे मौसम में सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

सुबह शाम सर्दी का होना और दिन में गर्मी का अहसास सेहत के मामले में खतरनाक है। बदल रहे मौसम को लेकर लोग गंभीर नहीं है। इस कारण सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना काल में बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में सर्दी, जुकाम, बुखार से बचाव करना बेहद जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर रहने की जरूरत है। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचाकर कोरोना को भी दावत दे सकती है, क्योंकि कोरोना के लक्षण भी सर्दी, जुकाम और बुखार जैसे ही हैं। इसलिए कोरोना से बचने के लिए मौसम में हो रहे बदलाव से बचना है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. एसके सिंह इस तरह के मौसम में बच्चों को लेकर विशेष सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों को सुबह शाम सर्दी से बचाने के साथ उनके खान पान पर भी ध्यान दें।
.....
ऐसे रखें बच्चों का ध्यान
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा बताते हैं कि बच्चों को धूल मिट्टी से दूर रखें। सुबह शाम घर से बाहर न निकलने दें। सर, नाक और कान ढकने के साथ पर्याप्त कपड़े पहनाए रहें। खाने पीने पर विशेष ध्यान दें। ताजा बना हुआ ही खाना खिलाएं। पानी उबालकर पिलाएं। अब ऐसी बिल्कुल बंद कर दें और रात में सोते समय पंखा भी धीमी गति से चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें