फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सर्दियों में कमजोर इम्युनिटी बच्चों को कर सकती है बीमार

Mon, 22 Dec 2025 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में बच्चों को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.अनिल वर्मा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सर्दी आते ही बच्चों को बीमारियां घेर लेती हैं। उनकी कमजोर इम्युनिटी उन्हें बार-बार बीमार कर सकती है। मौजूदा समय में जिला महिला अस्पताल में होने वाली ओपीडी में इन दिनों 70 से 80 बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्यादातर बच्चों के भीतर खांसी, जुकाम और बुखार सहित कुछ नवजातों में हल्के लाल दाने निकलने की शिकायतें आ रही हैं। चिकित्सक खान-पान पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ अनिल वर्मा ने बताया कि सर्दियों की शुरुआत होते ही बच्चों में बीमारियां पनपने लगी हैं।
हर रोज 50 से अधिक बच्चों की ओपीडी हो रही हैं। ज्यादा गंभीर बच्चों को एसएनसीयू में भर्ती करते हुए उनका इलाज किया जाता है। ज्यादातर बच्चों में अभिभावकों की लापरवाही देखी जा रही है। ध्यान न दे पाने की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बुखार, जुकाम और खांसी जैसी बीमारियां आम हो चुकी हैं। चिकित्सक ने बताया कि इम्युनिटी अच्छी होगी, उतना ही बच्चे कम बीमार होंगे।
विज्ञापन

देखा जाता है कि बच्चे खुले में खेलते रहते हैं। इससे उन्हें जल्दी ही सर्दी जकड़ लेती है। सुबह-शाम पड़ने वाली ठंड से बच्चों को ज्यादा बचाने की जरूरत है। डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादा कसे कपड़े पहनाने से बेहतर है कि बच्चों को कई गर्म कपड़े पहनाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। साथ ही बच्चों को गुनगुना पानी ही दें। साथ ही साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें