पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मझगईं। ग्राम पंचायत भगवंतनगर गुलरा में दो साल से टंकी का पानी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति ठप होने से उन्हें हैंडपंपों का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
प्रदर्शन करने वालों में इंद्रकुमार, रिंकी देवी, रेशमा देवी, पवन कुमार, आशाराम, उमेश कुमार, चन्ना, राम औतार, पंडित अरुण, उत्तम मिश्रा, प्रताप, सुरेश और राजेंद्र आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है।
प्रधान मनजीत कौर ने बताया कि मोटर फुंकने से जलापूर्ति बाधित है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता मनोज मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को समस्या दिखवाएंगे।