फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केबल चोरी होने से पसगवां में एक माह से जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। जल जीवन मिशन के तहत गांव पसगवां और सुखबसा में बनाई गई पानी की टंकियों में पानी न आने से नागरिकों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पसगवां में सोलर पैनल से मोटर तक जाने वाली केबल नौ जून को चोरी हो गई थी। नया केबल नहीं लगाया गया। इससे जलापूर्ति ठप है। सुखबसा में अब तक टंकियों में पानी ही नहीं पहुंचा है। सुखबसा निवासी डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता ने बताया कि तार चोरी होने पर नया केबल डालने में डेढ़ से दो माह लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों में शीघ्र जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें