फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहैड टैंक-पाइप लाइन से नहीं मिल रहा पानी, दिए ज्ञापन

Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
     
विज्ञापन

बसंतापुर कलां, खुर्द, सिंगाही खुर्द, मरूआ पश्चिम के लोग पहुंचे तहसील

मंगलवार को तहसील में कई गांवों के लोगों ने ओवरहैड टैंक और पाइप लाइन की समस्या को लेकर एसडीएम को अलग-अलग ज्ञापन दिए हैं। जिसमें शुद्ध पेयजल न मिलने के कारण हो रही दिक्कतों को देखते हुए एसडीएम और बीडीओ से इन मामलों में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।       
विज्ञापन

बसंतापुर कलां गांव में ओवरहैड टैंक लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं दे पा रहा है। इस मामले में एसडीएम को गांव बुद्धापुरवा निवासी सोहन लाल, जोगेंद्र पाल, अमित कुमार, रामलखन सिंह, बाबूराम आदि ने ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि बसंतापुर खुर्द स्थित ओवरहैड टैंक से पूरी ग्राम सभा को पेयजल आपूर्ति हो रही थी, करीब एक माह से टैंक का मोटर खराब पड़ा है, जिस वजह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोग हैंडपंप के दूषित पानी पीने को विवश हैं। सिंगाही खुर्द के ओवरहैड टैंक की स्थिति भी खराब है। यहां के निवासी संजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर आदि ने पानी की सप्लाई के लिए पूरे इलाके में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा नहीं होने की बात कही है। मरूआ पश्चिम में ग्राम सभा के छेदनीपुरवा में वाटर टैंक बनकर तैयार हैं, लेकिन पाइप लाइन नहीं पड़ी है। इससे पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। गांव के सूरज पाल, महेश प्रसाद, तेज सिंह, रिंकू मौर्या, शत्रोहन लाल, अंकित कुमार ने एसडीएम से पानी सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें