फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर आबादी तक पहुंचा मोहाना का जलस्तर

Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  तिकुनियां खीरी (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
कटान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई घर और पोस्ट ऑफिस कभी भी निगल सकती है नदी 
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी भारी कटान कर रही है। कटान कर मोहाना अब गंगानगर की आबादी तक पहुंच गई है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नदी के निशाने पर सिखों के कई कच्चे-पक्के घर और सरकारी पोस्ट ऑफिस है, जो किसी भी समय नदी में समा सकता है।  मोहाना के विकराल रूप को देखकर सीमावर्ती गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। वर्तमान समय में नदी डॉक्टर फार्म के पास तेजी से कटान कर रही है। गंगानगर निवासी परमजीत सिंह, करमजीत सिंह, कुलवंत कौर ने बताया कि मोहाना नदी प्रतिदिन करीब दस से पंद्रह फिट लंबा कटान कर जमीन निगल रही है। यहां के ग्रामीण कई वर्षों से कटान को रोकने के लिए शासन प्रशासन से मांग करते आए हैं, लेकिन कोई बचाव कार्य न होने से कई एकड़ उपजाऊ जमीन मोहाना में समा चुकी है। हालात यह हैं कि यहां के ग्रामीण दहशत में रात सो नहीं पा रहे हैं और घरों के नदी में समाने की चिंता की वजह से उनका सुकून भी छिन गया है। मोहाना नदी गंगानगर के सरकारी पोस्ट ऑफिस के काफी करीब पहुंच गई, जो कभी भी नदी में समा सकता है। नदी के कटान की रिपोर्ट लेखपाल देशराज अधिकारियों को देकर स्थिति से अवगत करा रहे हैं। जानकारी के बाद भी नदी के कटान को देखने तहसील से कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा है, जिससे कटान पीड़ितों में रोष पनप रहा है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा ने बताया कि कटान रोकने का जल्द ही बंदोबस्त किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कटान पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें