फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नालियां टूटी होने लोगों के घरों में भरता है पानी

Sun, 10 Aug 2025 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तिकुनिया गोला मिल मोहल्ला में पटी व टूटी नाली। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे के गोला मिल मोहल्ले में सड़क के किनारे बनी नाली पटी पड़ी है। इसके चलते बारिश का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। दुर्गा मंदिर सड़क की नाली टूट जाने से जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रधान से शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक नाली नहीं बनी। इससे ग्रामीणों को बारिश के मौसम में मुसीबत उठानी पड़ रही है। गोला मिल निवासी जयप्रकाश अग्रवाल, गोवर्धन अग्रवाल, हरी, बिंदेश्वरी, गोविंद और मनीष ने बताया, कि बहुत दिनों से नाली बंद पड़ी है। बारिश के पानी भरने से गंदगी सांप और बिच्छू भी घर में घुस जाते हैं। ग्राम पंचायत प्रधान रफीक अहमद ने बताया कि जल्दी ही नाली का निर्माण कराकर जल निकास कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें