अलीगंज। ग्राम पंचायत अलीगंज में नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। इससे गंदा पानी सड़कों पर भरता है। बरसात के मौसम में जलभराव होने से बीमारियों की आशंका बढ़ गई है।
गांव में पांडे टोला के रामासरे शर्मा के यहां से अर्पित अवस्थी के यहां तक और डॉ. नरेश मिश्रा के पास विमल अग्निहोत्री के पास तक बनी नालियां चोक हैं। सफाई कर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालियां चोक होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों में विमल अग्निहोत्री, विजय तिवारी, दीपू मिश्र, नरेश मिश्र, सत्येंद्र पांडे, पंकज पांडे, विमल पांडे, अर्पित अवस्थी और दीपू मिश्र आदि ने बताया कि सफाई कर्मी ने नाली की सफाई नहीं की। इससे नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। ग्रामीणों ने नाली नालियों की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
इसी तरह कोरियाना मोहल्ला और पांडे टोला तथा कबडियाना मोहल्ले के खड़ंजे वाले रास्ते पर कीचड़ युक्त गंदा पानी भरा है। स्कूली बच्चे इसी में होकर निकलते हैं। ग्रामीणों ने पानी निकास व नानी निर्माण कराया जाने की मांग की है।