ओयल। जिला अस्पताल में तैनात ठेका सफाई कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने पर दीपावली के दिन कार्य बहिष्कार कर दिया। नाराज कर्मचारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर कूड़ा डालकर विरोध जताया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना था कि तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। दीपावली पर भी भुगतान न होने से उनके सामने त्योहार मनाने का संकट खड़ा हो गया है।
कार्य बहिष्कार की सूचना पर सीएमएस डॉ. आरके कोली अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को शाम तक बकाया वेतन मिलने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी काम पर लौट आए।
सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन भुगतान प्रक्रिया में है। किसी ने उन्हें गलत जानकारी देकर भड़काया था। ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।