फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच टन से बढ़ाकर 65 टन की कूड़ा निस्तारण क्षमता

Thu, 12 Nov 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहल्ला गोटय्याबाग में एक प्लाॅट में फैला कूड़ा, सड़क तक बह रहा नाली का पानी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए नगर पालिका परिषद ने कूड़ा निस्तारण की क्षमता पांच टन से बढ़ाकर 65 टन कर दी है। शहर की सफाई के लिए करीब 500 सफाईकर्मी और 35 वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गीले कचरे से खाद बनाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में करीब 30 लाख रुपये की लागत से कंपोस्ट मशीन भी लगाई गई है। डलाव घरों पर कूड़ा निस्तारण मशीनें लगाई गई हैं, ताकि लोग कूड़ा सीधे उनमें डाल सकें और उसे निस्तारण केंद्र भेजा जा सके। शहर की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर सुबह-शाम सफाई कराई जा रही है।
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह के साथ गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र करने पर जोर दिया जा रहा है। लगभग सभी स्थानों पर कूड़े के कंटेनर भी ढकवा दिए गए हैं।
पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका परिषद लखीमपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 108वीं रैंक मिली थी। लखनऊ मंडल में दूसरा और जिले में पहला स्थान हासिल करने के साथ 50 हजार से तीन लाख तक की आबादी वाले निकायों की श्रेणी में प्रदेश के टॉप-10 में जगह बनाई थी। इस प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए पालिका ने इस बार विशेष प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब छह माह पहले सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब परिणाम का इंतजार है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि सफाई कर्मियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों के सहयोग से स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए गए हैं। जनसहभागिता बढ़ाने के साथ आधुनिक तकनीक, कचरा पृथक्करण, प्रसंस्करण और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।
-
घरों में कूड़ा पृथक्करण के लिए समितियां गठित
मोहल्लों में सूखे और गीले कचरे को अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी मोहल्लों में सभासद की अध्यक्षता में स्वच्छ वार्ड प्रोत्साहन समिति गठित की गई है। ये समितियां लोगों को घरों में ही कूड़े का पृथक्करण करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
-
शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह कराया जा रहा है, ताकि गलियों में गंदगी न फैले। गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था की जा रही है। सफाई व्यवस्था लगातार बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

नगर पालिका में सफाई के संसाधन
संसाधन
संख्या/क्षमता
सफाईकर्मी
करीब 500
जेसीबी
02
डंपर
03
पोकलैंड मशीन
02
पिंपैक्टर मशीन
03
मैजिक वाहन
25
साइकिल ठेलिया 100
प्रतिदिन कचरा
50-51 टन
निस्तारण क्षमता
65 टन
आबादी
करीब साढ़े चार लाख
नोट : ये आंकड़े नगर पालिका के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें