फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 60 किलोमीटर चलकर आए किसान, फिर भी घाटे में बेचा धान

Thu, 12 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निजी आढ़त पर लगे धान के ढेर। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धान बेचने के लिए किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर नमी बताकर तौल नहीं की जा रही तो आढ़तों पर उल्टी बोली से उपज का भाव गिर रहा है।
विज्ञापन

राजापुर मंडी में वर्षों से चल रही इस व्यवस्था से किसान परेशान हैं। करीब 60 किलोमीटर दूर से धान बेचने आए तरजिंदर सिंह को भी उम्मीद के मुताबिक कीमत नहीं मिली और घाटा उठाना पड़ा।
किसानों का आरोप है कि राजापुर मंडी में नीलामी कम कीमत से शुरू होकर बढ़ने के बजाय अधिक कीमत से शुरू होती है और धीरे-धीरे घटाई जाती है। इससे किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। आढ़तों पर धान 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है। कई बार बोली 1850 रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि खरीफ विपणन सत्र 2026-27 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कॉमन ग्रेड के लिए 2441 और ग्रेड-ए के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल है। इस लिहाज से किसानों को एमएसपी से 441 से 591 रुपये प्रति क्विंटल तक कम भाव मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान लखविंदर सिंह, गुरमेज और अनुज का कहना है कि नीलामी पारदर्शी होनी चाहिए। अधिक से अधिक खरीदारों की भागीदारी से उपज का उचित मूल्य तय होना चाहिए, लेकिन वर्षों से व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ है।
क्या है उल्टी बोली का खेल
सामान्य नीलामी में बोली कम कीमत से शुरू होकर खरीदारों की प्रतिस्पर्धा के साथ बढ़ती है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले को उपज मिलती है। इसके विपरीत राजापुर मंडी में आरोप है कि बोली अधिक कीमत से शुरू होकर धीरे-धीरे घटाई जाती है।
-
नियमानुसार बोली कम मूल्य से शुरू होकर बढ़नी चाहिए। यदि कोई इसके विपरीत नीलामी करा रहा है तो जांच कराकर संबंधित का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-आशीष सिंह, मंडी सचिव
-

फसल में हल्की नमी थी, इसलिए केंद्र पर तौल नहीं हो सकती थी। इस वजह से आढ़त पर पहुंचे, जहां करीब 400 रुपये घाटे पर धान बेचना पड़ा।
-गुरविंदर सिंह, धौरहरा


करीब 60 किलोमीटर का सफर तय करके मंडी आया था। सोचा था कि अच्छी कीमत मिलेगी, लेकिन यहां भी घाटा उठाना पड़ा।
-तरजिंदर सिंह, निवासी टापरपुरवा

निजी आढ़त पर लगे धान के ढेर। संवाद- फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस

निजी आढ़त पर लगे धान के ढेर। संवाद- फोटो : घटनास्थल पर जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया और पुलिस। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें