फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई अक्षय तृतीया

Mon, 09 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
अक्षय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोला के पौराणिक शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक
विज्ञापन

जिले भर में अक्षय तृतीया श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। गोला के पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। 
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सामाजिक कार्यकताओं ने अक्षय तृतीया पर करनपुर गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बेलपत्र, कदंब, शमी, मोरपंख आदि पौधों का रोपण किया। रोटरी क्लब सेंट्रल के पूर्वाध्यक्ष मुकेश राठी, तुलसी विचार मंच के पदाधिकारी महेश पटवारी और विवेक केडिया आदि ने नगर के गोकर्णनाथ शिव मंदिर के पुजारी दिनेशचंद मिश्र के पैतृक गांव करनपुर स्थित शिव मंदिर के परिसर में पौधों का रोपण कर भोले बाबा की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। वहां पहुंचे ग्रामीणों को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए हरे भरे पौधों का रोपण करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में अक्षय तृतीया श्रद्धा और घूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शिव-पार्वती और भगवान विष्णु की नैवेद्य, फल, फूल, बेलपत्र, रोली, अक्षत, चंदन अर्पित कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में मंडप बनाकर भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चन के उपरांत कन्या भोज आयोजित किया। गरीब कन्याओं, असहाय और नेत्रहीनों को भोजन कराने के बाद वस्त्र आदि दान देकर पुण्य कमाया। भगवान के चरणों में माथा टेक मंगलमय जीवन कामना की।
धौरहरा। बैसाखी अमावस्या से चल रहे सतुवाही मेले में चौथे दिन अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं ने लीलानाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक करने वालों में क्षेत्रीय विधायक शमशेर बहादुर और निघासन के विधायक केजी पटेल भी शामिल रहे। दोनों ने पूजन कर आरती की।
विज्ञापन

मेले में चौथे दिन भी मेलार्थियों की भीड़ रही वहीं अक्षय तृतीया के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले के बाहर बाबा मंगल दास कुटी पर जूना अखाड़े के साधुओं ने भस्म विभूति रमाई और यज्ञ में आहुतियां डालीं मेले में मेलार्थी बक्से बक्खारी और लकड़ी का सामान खरीदते दिखाई दिए और मेले मे लगे मौत का कुआं, ब्रेक डांस, काला जादू और सर्कस का लोगों ने लुफ्त उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें