गोला के इंदिरा पार्क में धरना प्रदर्शन स्थल पर एसडीएम को ज्ञापन देते दिव्यांगजन। स्रोत : संगठन
गोला गोकर्णनाथ। अशोक चौराहा स्थित जितेंद्र पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दिव्यांगों से बुधवार को एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने मुलाकात की। दिव्यांगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दी।
ज्ञापन में अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने, दिव्यांगों को मुद्रा ऋण में आरक्षण, सरकारी अस्पतालों में दिव्यांगों के लिए अलग से काउंटर बनवाने, दिव्यांग आरक्षण के आधार पर मंडी समितियाें में लाइसेंस दिलाने, भूमिहीन दिव्यांगों को ग्राम समाज व नवीन ग्राम भूमि का आवासीय पट्टा किया जाने की मांग की। इस मौके पर अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, राजेश मौर्य, जावेद, तिलकराम वर्मा मौजूद रहे। संवाद