फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुरानों की अनदेखी कर नए कर्मियों की भर्ती पर आंदोलन की चेतावनी

Fri, 13 Jun 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के न्यू छाउछ उपकेंद्र के लिए स्टाफ की तैनाती होनी है। नियमत: छंटनी में हटाए गए कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जानी थी, लेकिन कार्यदायी संस्था ने ऐसा नहीं किया। नए कर्मियों की लिस्ट सोशल मीडिया पर जारी होने पर पुराने कर्मी भड़क गए।
विज्ञापन

शहर का बिजली लोड कम करने के लिए जल निगम के पास न्यू छाउछ उपकेंद्र के नाम पर बिजली उपकेंद्र बना है, जो फिलहाल नो लोड पर चालू है। उपकेंद्र के लिए 20 से 22 कर्मचारियों की भर्ती होनी है। कार्यदायी संस्था वर्ल्ड क्लास ने बिना विभागीय अफसरों के संज्ञान में लाए 17 कर्मचारियों को भर्ती कर लिया। नए कर्मचारियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
कर्मचारियों ने कहा कि यह मनमानी वह लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। पहले छंटनी वाले कर्मचारियों को रखा जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लखीमपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी लगी है, लेकिन इसमें उच्चाधिकारी ही कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें