फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए बीस को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अधिवक्ता विनय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में चुनाव कार्यक्रम तय किए गए। जिसमें नई कार्यकारिणी के लिए 20 जनवरी को मतदान की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


शीत लहरी के प्रकोप के बीच जिला अधिवक्ता संघ में चल रही चुनावी घमासान ने वकीलों के बीच माहौल गर्म कर दिया है। महामंत्री मनोज जायसवाल ने बताया कि नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए शनिवार को बैठक में कार्यक्रम तय किए गए हैं। मतदाता सूची का प्रकाशन तीन जनवरी को किया जाएगा। चार जनवरी से छह जनवरी तक विभिन्न 14 पदों के लिए नामांकन पत्र बिक्री किए जाएंगे और नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों पर सुनवाई आठ जनवरी को की जाएगी। नौ जनवरी को दोपहर दो बजे तक दावेदार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद शाम चार बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची प्रकाशन के बाद अध्यक्ष और महामंत्री पदों सहित विभिन्न पदाधिकारी को विभिन्न दावेदारों को अपनी बात रखने के लिए साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद 20 जनवरी को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में मतदान आयोजित किया जाएगा। मतगणना 21 जनवरी को सुबह 7:30 बजे से अंतिम परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

क्या होगी दावेदारों की योग्यता

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कम से कम 25 वर्ष की वकालत करने वाले प्रत्याशी 7500 की सिक्योरिटी फीस जमा करने के बाद अपना नामांकन कर सकेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष की वकालत और 6000 रुपये की सिक्योरिटी फीस, महामंत्री पद के लिए 15 वर्ष की वकालत और 6000 रुपये सिक्योरिटी फीस, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए 15 वर्ष की वकालत और 4500 रुपए की सिक्योरिटी फीस, संयुक्त मंत्री के लिए पांच वर्ष की वकालत और 2500 रुपए सिक्योरिटी फीस कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ के लिए 15 वर्ष की वकालत और 3000 रुपये की सिक्योरिटी फीस है। कार्यकारिणी सदस्य जूनियर वर्ग के लिए 15 वर्ष से कम की वकालत वाले उम्मीदवार 2500 रुपये की सिक्योरिटी देकर चुनाव लड़ सकते हैं। प्रत्येक पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 500 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें